Know Today Plan Tomorrow Live Better
Home Articles Vrat & Festivals
Vrat & Festivals

करवा चौथ स्पेशल: करवाचौथ पर पहने राशि अनुसार कपड़े

करवा चौथ स्पेशल: करवाचौथ पर पहने राशि अनुसार कपड़े

करवाचौथ सुहाग और समृद्धि का व्रत माना जाता है। इस व्रत को महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। साथ ही अविवाहिता स्त्रियां भी अच्छे वर की कामना से करवा चौथ का व्रत रखती हैं। आजकल के इस बदलते दौर में यह व्रत न केवल महिलाएं बल्कि पुरुष भी करते हैं। करवाचौथ में महिलाएं पूरे दिन भूखी-प्यासी रहकर पति की लम्बी उम्र के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हैं। शाम को चन्द्रमा को अर्ध्य देने के बाद हीं अपना व्रत खोलती हैं।

करवाचौथ इस साल 4 नवंबर, 2020- बुधवार के दिन पड़ रहा है। पूजा मुहूर्त की बात करें तो सुहागिनें शाम 05:33:28 बजे से 06:39:14 बजे तक करवाचौथ की पूजा कर सकती हैं। यदि आप भी चाहती हैं इस करवाचौथ विशेष फल पाना, तो ज़रूर अपनी राशि अनुसार ही सही रंगों का चयन कर कपड़े पहने। चलिए आपको बताते हैं, कि किस राशि की सुहागिनें कौन से रंग का वस्त्र पहन सकती हैं।

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी “मंगल” ग्रह है, मंगल ग्रह लाल रंग का होता है, इसीलिए इस राशि की सुहागिनें लाल और गोल्डन रंग का कोई भी वस्त्र पहन सकती हैं।

वृषभ राशि

“शुक्र” वृषभ राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए विशेष फल की प्राप्ति के लिए इस राशि की सुहागिनें सिल्वर और लाल रंग के कपड़े पहन सकती हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि का स्वामी ग्रह “बुध” है। बुध ग्रह “हरे रंग” को प्रभावित करता है, इसीलिए मिथुन राशि की महिलाओं के लिए हरे रंग के कपड़े पहनना काफी शुभ रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी ग्रह “चंद्र” हैं। इस राशि की महिलाओं लाल-सफेद रंग की साड़ी पहन सकती हैं। आप इसके साथ लाल, गुलाबी और नीली रंग की चूड़ियां भी पहन सकती हैं।

You have read half of this article

Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.

Log in & read more New here? Create a free account

Have a question about your life?

Get personal guidance on kundli, marriage, career and Vastu from experienced astrologers.

Consult Now