किस्मत चमकाने के लिए अपनाए रोटी से जुड़ी ये उपाय…
Roti Ke Upay : रसोईं में बनने वाली रोटी सिर्फ आपके पेट को भरने के लिए ही नहीं बल्कि आपकी किस्मत बदलने के काम भी आ सकती है. रोटी से जुड़े अचूक ज्योतिष उपाय अमूमन सभी घरों के किचन में खाने के लिए हर रोज रोटियां बनती हैं. आम तौर पर हिंदुस्तानी लोग जिस रोटी को खाना खूब पसंद करते हैं,उसका संबंध सिर्फ भूख से ही नहीं बल्कि नवग्रहों से भी जुड़ा हुआ है. ज्योतिष में रोटी से जुड़े कई अचूक उपाय बताए गये हैं,जिन्हें करने पर व्यक्ति के जीवन से जुड़े तमाम तरह के कष्ट दूर होते हैं. जिस रोटी से जुड़े सरल एवं प्रभावी ज्योतिष उपाय को करते ही व्यक्ति के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव और सुख-समृद्धि आती है,आइए उसे विस्तार से जानते हैं।
रोटी के अचूक ज्योतिष उपाय
- सनातन परंपरा में गाय को बहुत ज्यादा पूजनीय माना गया है. मान्यता है कि जिस जगह पर गाय रहती है, वहां पर स्थित सभी दोष दूर हो जाते हैं. ज्योतिष के अनुसार जिस घर के किचन में बनी पहली रोटी गाय को खाने के लिए निकाली जाती है, उस घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
- जब आपकी कुंडली से जुड़े दोष आपके दु:ख और दुर्भाग्य का कारण बनने लग जाएं तो उसे दूर करने और धन-संपत्ति को पाने के लिए आटे में चीनी बनाकर रोटी बनाएं और उसे चीटियों को खाने के लिए डालें. इस उपाय को अमावस्या के दिन करने पर शीघ्र ही शुभ फल प्राप्त होते हैं।
- यदि आपकी कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है तो उसे बली बनाकर उसकी शुभता को पाने के लिए गेहूं के आटे को गूंथ लें और उसमें थोड़ी सी हल्दी, चने की दाल और गुड़ रखकर गाय को खिलाएं. इस उपाय को करने पर से आपको देवगुरु बृहस्पति की कृपा प्राप्त होगी।
- ज्योतिष के अनुसार यदि पहली रोटी के चार टुकड़े को करके एक पर खीर या गुड् लगाकर गाय को खिलाया जाए तो कुंडली का पितृदोष दूर होता है. इसी प्रकार इसी रोटी को कुत्ते को खिलाया जाए तो शत्रु से जुड़ा भय और कौवे को खिलाने पर पितृदोष और किसी भूखे व्यक्ति को खिलाने पर पैसों की किल्लत दूर होगी।
- यदि आपके जीवन में धन तो खूब है लेकिन सुखों की कमी बनी हुई है और आप चाहकर भी धन का उपभोग नहीं कर पा रहे हैं तो आपको धन-संपत्ति आदि का सुख प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन मछलियों को रोटी के टुकड़े तोड़कर डालना चाहिए।
- यदि आपकी कुंडली में शनि संबंधित दोष है तो आप शनिवार के दिन तेल में चुपड़ी रोटी किसी काले कुत्ते को खिलाएं. रोटी से जुड़े इस ज्योतिष उपाय को करने पर शनि संबंधी परेशानियां दूर होती हैं. यदि आप चाहें तो रोटी की बजाय आटे का चौमुखा दीया बनाकर सरसों का तेल डालकर जलाएं. इस उपाय से भी शनि संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
- ज्योतिष के अनुसार किचन में लोगों को खाने के लिए रोटी कभी भी न गिनकर बनाएं और न ही खाने के लिए दें. मान्यता है कि ऐसा करने पर सूर्यदेवता का अपमान होता है और कुंडली में उससे जुड़े दोष झेलने पड़ते हैं।
You have read half of this article
Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.
Log in & read more New here? Create a free accountLog in to read more
You have read 50% of this article for free. Log in once to read the rest – and every astrology, Vastu and horoscope article on Future For You.
- Completely free – no charges
- One click with Google, or mobile OTP
- Straight back to this article after login