Know Today • Plan Tomorrow • Live Better
Home Articles Curiosity
Curiosity

सफलता पाने के लिए अपनाएं चाणक्य नीति

सफलता पाने के लिए अपनाएं चाणक्य नीति

चाणक्य और उनकी नीतियों के बारे में कौन नहीं जानता। ये उनकी नीतियां ही थी जिसने चंद्रगुप्त जैसे एक साधारण से बालक को सम्राट बना दिया। चाणक्य एक महान ज्ञानी, अर्थशास्त्री, कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। उनकी नीतियां न केवल व्यक्ति का मनोबल बढ़ाती हैं बल्कि जीवन में सदैव आगे बढ़ते रहने की प्ररेणा भी देती है। यहां आप जानेंगे चाणक्य की कुछ ऐसी नीतियों के बारे में जो आपके सफलता दिलाने में सहायक सिद्ध हो सकती हैं…

1. चाणक्य कहते हैं कि हमें दूसरों की गलतियों से ही सीखना चाहिए। क्योंकि खुद पर प्रयोग करके सीखोगे तो तुम्हारी आयु ही कम पड़ जाएगी।

2. महान ज्ञानी चाणक्य कहते हैं कि कुछ लोग हालात बदलने का प्रयास नहीं करते। जीवन जैसे चल रहा है, बस जीते चले जाते हैं। पर जो प्रगति करना चाहते हैं, ऊपर उठना चाहते हैं ऐसे लोग वे अपना सब कुछ दांव पर लगाने से नहीं डरते। संभावना है कि वे हार जाएं, कुछ न कर पाएं लेकिन यह जो कुछ कर दिखाने का प्रयास है यही उन्हें सबसे अलग बनाता है।

3. हमें बीते समय के बारे में पछतावा नहीं करना चाहिए और न ही भविष्य के बारे में चिंतित होना चाहिए। विवेकवान व्यक्ति हमेशा वर्तमान में जीते हैं।

You have read half of this article

Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.

Log in & read more New here? Create a free account

Have a question about your life?

Get personal guidance on kundli, marriage, career and Vastu from experienced astrologers.

Consult Now