Know Today • Plan Tomorrow • Live Better
Home Articles Vrat & Festivals
Vrat & Festivals

विजया एकादशी के दिन करें राशिनुसार ये उपाय, होगे हर इच्छा पूरी

विजया एकादशी के दिन करें राशिनुसार ये उपाय, होगे हर इच्छा पूरी

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। साल में कुल 24 एकादशियां होती हैं, यानी एक महीने में दो, लेकिन अधिकमास पड़ने पर इनकी संख्या बढ़कर 26 हो जाती है। हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली इन एकादशियों का नाम भी अलग-अलग रखे गये हैं और इनसे मिलने वाले फल भी अलग-अलग होते हैं। बता दें कि फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। ये एकादशी विजय दिलाने वाली है। आज के दिन व्रत करने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में विजय मिलती है, लिहाजा उसे कभी भी हार का सामना नहीं करना पड़ता है।

प्रत्येक एकादशी में भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। अतः आज के दिन एकादशी का व्रत और भगवान की पूजा से कैसे आप जीवन के हर क्षेत्र में विजय पा सकते हैं, अपने शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं और अपने आने वाले जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।

 मेष राशि

Want answers for your own kundli?

Chat or call experienced astrologers on the AstroShrine app, in Hindi and English.

Get the App

अगर आप अपने पढ़ाई के स्तर को ऊंचा उठाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको विद्या यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। इसके लिये आप धातु पर बना यंत्र भी ले सकते हैं या फिर चाहें तो स्वयं भी घर पर यंत्र निर्माण करके उसकी स्थापना कर सकते हैं। इसके लिये आपको एक भोजपत्र, अनार की कलम और अष्टगंध की जरूरत पड़ेगी, लेकिन अगर आप ये सारी चीज़ें ना जुटा पायें, तो एक सफेद कोरे कागज पर लाल पेन या स्याही से भी यंत्र बना सकते हैं। यंत्र बनाने के लिये सबसे पहले भोजपत्र या सफेद कागज पर एक वर्ग बनाइये। फिर उसमें तीन-तीन की संख्या में तीन कॉलम बनाइये। अब पहले कॉलम में बायीं से दायीं तरफ क्रम से 11, 1 और 8 लिखिये। फिर दूसरे कॉलम में बायीं से दायीं तरफ 4, 7 और 9 लिखिये और आखिर में तीसरे कॉलम में बायीं से दायीं तरफ 5, 12 और 3 लिखिये। इस प्रकार आपका यंत्र बन जायेगा। अब उस यंत्र की विधि-पूर्वक धूप, दीप, पुष्प आदि से पूजा कीजिये और उसे अपने घर में उचित स्थान पर स्थापित कर दीजिये। वैसे इससे भी बेहतर होगा कि आप उसे ताबीज में भरकर गले में धारण कर लें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी पढ़ाई का स्तर ऊंचा उठा रहेगा।

ALSO READ  Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को हरतालिका तीज, जानें शुभ मुहूर्त, व्रत विधि, कथा और शिव-पार्वती का रहस्य 🚩

वृष राशि
अगर आप अपने घर की सुख-शांति और समृद्धि कायम रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद पीपल के पेड़ में जल चढ़ाना चाहिए और हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि कायम कायम रहेगी। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय वृष राशि वालों के लिये ही विशेष रूप से लाभदायक है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

मिथुन राशि
अगर आप किसी तरह की प्रतियोगिता में अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको भगवान विष्णु के मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है – ‘ऊँ नमो भगवते नारायणाय।‘ आज के दिन भगवान विष्णु के इस मंत्र का जप करने से हर तरह की प्रतियोगिता में आपकी जीत सुनिश्चित होगी। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय मिथुन राशि वालों के लिये ही विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कर्क राशि
अगर आप अपने प्रेम-संबंधों में मजबूती बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको सूजी का हलवा बनाकर, संभव हो तो उसमें थोड़ी-सी केसर की पत्तियां डालकर श्री विष्णु भगवान को भोग लगाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती बनी रहेगी। बता दूं कि वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय कर्क राशि वालों के लिये ही विशेष लाभदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

सिंह राशि
अगर किसी काम में आपको लगातार हार मिल रही है, तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद आपको घर के ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा में अच्छे से साफ- सफाई करके वहां पर जौ के दाने बिछाकर, उस पर मिट्टी का कलश पानी से भरकर रखनाचाहिए और उसमें थोड़ी-सी दूब डालनी चाहिए। अब उस मिट्टी के कलश को ढक्कर उस पर भगवान विष्णु की मूर्ति रखें और भगवान की विधि-पूर्वक पूजा करें। जब पूजा सम्पूर्ण हो जाये,तो मूर्ति सहित कलश को किसी मन्दिर में दान कर दें और बाकी इस्तेमाल की हुई सामग्री को पानी में प्रवाहित कर दें या पीपल के पेड़ के पास रख आयें। आज के दिन ऐसा करने से आपको काम में लगातार मिल रही हार से छुटकारा मिलेगा और आपका काम सफल होगा। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय सिंह राशि वालों के लिये ही विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इस उपाय से फायदा उठा सकते हैं।

You have read half of this article

Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.

Log in & read more New here? Create a free account

Have a question about your life?

Get personal guidance on kundli, marriage, career and Vastu from experienced astrologers.

Consult Now