Dhanteras 2020: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धन्वंतरि भगवान हाथों में अमृत कलश लेकर समुन्द्र मंथन से निकले थे। उसी उपलक्ष्य में धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन से ही 5 दिवसीय दीपावली पर्व प्रारंभ हो जाता है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुछ खास जरूर खरीदना चाहिए। धनतेरस के पावन दिन पर कैसे पाएं भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद? आइए जानते हैं इसके बारे में।
धनतेरस पर क्या खरीदें
1. लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदें
धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, सोने-चांदी के सिक्के आदि खरीदने की परंपरा है। इससे घर में धन और अन्न की कमी नहीं होती। चांदी चंद्रमा का प्रतीक होता है और इससे घर में शीतलता आती है।
2. धनतेरस पर साबुत धनिया खरीदें
धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदें। दिवाली की रात लक्ष्मी जी के सामने साबुत धनिया रखें। अगले दिन प्रात: साबुत धनिए को गमले में बो दें। ऐसी मान्यता है कि अगर साबुत धनिए से हरा-भरा स्वस्थ पौधा निकले तो आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है। अगर धनिए का पौधा पतला है तो सामान्य आय होती है। पीला व बीमार पौधा निकले या पौधा नहीं निकले है तो आर्थिक परेशानियां आती हैं।
3. धनतेरस पर रूद्राक्ष की माला खरीदें
धनतेरस पर रूद्राक्ष की माला अवश्य खरीदें। धनतेरस के दिन कौड़ी खरीदकर घर लाएं और अटूट धन प्राप्ति हेतु दीपावली के रात महालक्ष्मी का षोडशोपचार पूजन करके केसर से रंगी कौड़ियां समर्पित कर पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें।
आप इस लेख का आधा भाग पढ़ चुके हैं
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें। खाता बनाना पूरी तरह निःशुल्क है – Google या मोबाइल OTP से, एक मिनट में।
लॉगिन करें और आगे पढ़ें नया यूज़र? निःशुल्क खाता बनाएँआगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें
इस लेख का 50% भाग आपने निःशुल्क पढ़ लिया। बाकी लेख, और Future For You के सभी ज्योतिष, वास्तु व राशिफल लेख पढ़ने के लिए बस एक बार लॉगिन करें।
- पूरी तरह निःशुल्क – कोई शुल्क नहीं
- Google से एक क्लिक, या मोबाइल OTP
- लॉगिन के बाद सीधे इसी लेख पर वापस